अम्ब उपमंडल क्षेत्रवासियों ने चिंतपूर्णी विधायक से की लोहारा खड्ड पर तत्काल मिनी पुल बनाने की मांग
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारा समीप लोहारा खड्ड पर विभिन्न इलाका वासियों के साथ साथ समस्त छात्र छात्राओं एवं स्टाफ ने एक अदद मिनी पुल की मांग दोहराई है। गौरतलब है कि स्कूल के साथ साथ एक उप-डाकघर के रास्ते समेत आबादियों का सम्पर्क बरसात में उफनती लोहारा खड्ड से अवरूद्ध होता आया है। इस बार पुनः बरसात ने दस्तक देना प्रारंभ कर दिया है। ऐसे में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारा को जाने वाले छात्र छात्राओं, स्टाफ एवं अभिभावकों की चिंताएं पुनः बढ़ने लगी है।
वर्तमान में
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय लोहारा के क़रीब 250 छात्र-छात्रायें आज भी लोहारा स्कूल को लोहारा-खड्ड को पार करते है।बरसात के दिनों उफनती खड्ड कालान्तर में दो छात्राओं को लील गई थी जिनमें एक को बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका था।इस बारे कई बार माँग की गुहार लगाई गई किंतु छात्र-हित में परिणाम शून्य रहा है।इस पुल निर्माण के लिए तत्काल बजट का प्रावधान और इसे शीघ्रातिशीघ्र अमली जामा पहनाकर किसी भी अनहोनी को रोका जाना चाहिए।अत: एक बार पुन:इलाकावासियों ने लोहारा-खड्ड से स्कूल को जोड़ने वाले रास्ते पर तत्काल प्रभाव से मिनी पुल बनवाने की ज़ोरदार माँग की है ताकि बरसात में उफनती लोहारा-खड्ड से विद्यार्थियों की सुरक्षा की जा सके। अतः लोहारा गांव एवं विभिन्न गांवों के ग्रामीणों एक बार पुनः स्थानीय विधायक चिंतपूर्णी से जोरदार गुहार लगाई है कि बरसात से पहले पहले यहां पर लोहे अथवा कंक्रीट का एक पुल युद्ध स्तर पर निर्माण करा छात्र छात्राओं, स्टाफ एवं स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाई जानी चाहिए।
राजीव शर्मन