शिलाई एन एच 707 पर अश्याडी में स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त :एक की मौत 4 घायल
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में पावंटा-शिलाई एन एच 707 पर अश्याडी के पास एक स्विफ्ट कार एच पी-85 9010 दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवती की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए पावंटा साहिब अस्पताल ले जाया गया शिलाई पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व दुर्घटना के जांच में जुट गई है। 
बाद दोपहर टिंबी से एक स्विफ्ट कार मे सवार होकर पांच लोग शिलाई की तरफ जा रहे थे कि टिंबी से मात्र दो किलोमीटर आगे जाकर अश्याडी के निकट कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को खड्ड से निकाला और उपचार के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया गाड़ी में सवार सभी चार लोग गावँ गंगटोली पंचायत पाब -मानल शिलाई के रहने वाले है
जबकि चालक कमलेश पोका सतोंन निवासी है घायलों को पावंटा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने एक 16 वर्षीया अंशिका पुत्री जगपाल को मृत घोषित कर दिया घायलों में सचिन पुत्र प्रदीप(16वर्ष),मंजू पुत्री कुंदन सिंह(22वर्ष),यशपाल पुत्र चमेल सिंह व चालक कमलेश 38 वर्ष का इलाज चल रहा है
पावंटा अस्पताल के चिकित्सक ड्डाॅ स्पर्श सैनी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है। घायलों मे से एक युवती की अस्पताल पंहुचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। तथा घायलों का उपचार किया रहा है