बलदेव तोमर ने 24 लाख की लागत से बने कानूनगो भवन एवं पटवार खाना भवन गंगटौली का किया उद्घाटन
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर शिलाई
शिलाई में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने 3 करोड़ की लागत से बनने वाले नए विकास खण्ड कार्यालय का भूमिपूजन किया। उन्होंने शिलाई ब्लाक के मेघावी छात्रों को लेपटॉप भी दिए।इससे पूर्व बलदेव तोमर ने 24 लाख से निर्मित पटवार खाना व कानूनगो भवन गंगटोली का उद्घाटन किया
प्रेस को जारी ब्यान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टी से यह दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। आज 3.24 करोड़ रुपए के भूमिपूजन व शिलान्यास बलदेब तोमर के करकमलों द्वारा किए गए हैं।
बलदेब तोमर जी के अथक प्रयासों से ओर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशिर्वाद से आए सप्ताह शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कोई न कोई विकासात्मक कार्य हो रहे हैं। जिससे आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ 2 उपमंडलाधिकारी कार्यलय व 2 खण्ड विकास कार्यलय चुनाव क्षेत्र में हैं। जिससे एव क्षेत्र की जनता को सुविधाए घरद्वार मिल रही हैं।
बलदेब तोमर ने 3 करोड़ रुपए की लागत से विकास खण्ड कार्याल शिलाई का भूमिपूजन किया व 24 लाख रुपये की लागत से कानूनगो कार्यालय गगटोली का शिलान्यास भी किया।
इसके अलावा उन्होंने शिलाई ब्लाक के 50 मेघावी छात्रों को लैपटॉप प्रदान किए।
कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते हुए शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार जो बोलती हैं वह कर के दिखाती हैं। आज केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर एक परिवार को सीधा लाभ मिल रहा हैं।
उसमें चाहे किसान समान निधि हो, चाहे उज्ज्वला योजना हो, चाहे ग्रहणी सुबिधा योजना हो, चाहे हिमकेयर योजना हो, चाहे गरीब लोगों को सस्ता राशन हो, हर एक परिवार इन योजनाओं का लाभ ले रहा हैं। इसके साथ साथ 4 साल में शिलाई विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जिसकी शिलाई की जनता ने कल्पना भी नही की थी। आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के जाल बिछा दिए हैं।
सबसे बड़ा कार्य एन एच 707 का कार्य जो प्रगति पर हैं। एक दो साल में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी और शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अलावा दूसरे क्षेत्र की जनता को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने मेघावी छात्रों को बधाई दी ओर जीवन मे ओर अधिक मेहनत कर अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करने की कामना की हैं। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बन रही हैं और उस सरकार में शिलाई से भी भाजपा का विधायक जीता कर भेजना हैं। ताकि ओर अधिक विकास हो सके।
इस अवसर पर एस डी एम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा, तहसीलदार शिलाई निशा आजाद, खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सूद शिलाई, ब्लाक समिति अध्यक्ष अनिता वर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, राकेश ठाकुर, अनिता शर्मा, आदि उपस्थित थे।