भाजपा की डबल इंजन की सरकार में युवा बेरोजगार-प्रदीप चौहान

Share this post

भाजपा की डबल इंजन की सरकार में युवा बेरोजगार-प्रदीप चौहान

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर/नाहन

सिरमौर के मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के राज में युवा बेरोजगार है महंगाई चरम सीमा पर है उन्होंने यहां जारी एक प्रेस ब्यान में कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और 7 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई है युवा बेरोजगार घूम रहा है फैक्ट्रियों में कम दामों पर मेहनत करनी पड़ रही है ऐसे में दबंग सरकार में युवा कहीं ना कहीं अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है
प्रदीप चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में ही अग्निपथ नामक एक भर्ती सेना को लेकर बात कही है लेकिन यह भी युवाओं के साथ ऊंट के मुंह में जीरे के समान है दरअसल 4 वर्ष के बाद युवा फिर बेरोजगार हो जाएगा
उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग की है कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए और रोजगार देने के लिए कई और बेहतर कदम उठाने चाहिए सरकारी संस्थानों में उन्हें भर्ती करना चाहिए इसके अलावा पिछले 4 साल से अगर हिमाचल की बात करें तो बढ़ती महंगाई ओर बेरोजगारी ने युवाओ की कमर तोड़ दी है यही हाल रहा तो आने वाले समय में युवाओं को चाय पकौड़े ही बेचने पड़ेंगे और फिर अपने घर का लालन पालन करना पड़ेगा