सोलन की तन्वी वर्मा ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान
देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर
सोलन
सोलन जिला की कसौली तहसील के सीनियर सेकंडरी स्कूल भोजनगर की जमा दो (आट्र्स ) की छात्रा तन्वी वर्मा ने जमा दो की परीक्षा में प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल कर सोलन जिला व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है।
सीनियर सेकंडरी स्कूल भोजनगर की दो छात्राओं ने तन्नी वर्मा और हर्षिता ने टॉप टेन-10 में जगह बनाई है।
तन्वी वर्मा अपनी पढ़ाई पूरी करके यूपीएससी में अपना भाग्य अजमाना चाहती है और साथ ही उसका सपना है कि वह टीचिंग लाइन में जाएं और प्रोफेसर बने।
तन्वी सोलन जिला के बोहली में रहती है। बोहली में भी सीनियर सेकंडरी स्कूल है, लेकिन स्टाफ की समस्या के चलते तन्वी ने सीनियर सेकंडरी स्कूल भोजनगर में दाखिला लिया। तन्वी पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही है। दसवीं की परीक्षा में भी तन्वी ने 96 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। हाल ही में तन्वी को लेपटॉप मिला है। दो बहनों में तन्वी छोटी है और उसकी बड़ी बहन सृष्टि वर्मा वाणिज्य स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा है और वह भी होनहार है। दसवीं की परीक्षा में मैरिट में आने के कारण सृष्टि वर्मा भी लेपटॉप ले चुकी है।
तन्वी अपनी अपनी माता स्नेह वर्मा को अपना आदर्श मानती । स्नेह वर्मा समाजसेविका हैं और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाती है। बोहली एसएमसी की सदस्य भी हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेती है।उनका मार्गदर्शन लेकर ही वह तैयारी कर रही थी और सफलता ने उनका वरण किया। तन्वी अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और परिवार के सदस्यों को देती है, जिनके कुशल मार्गदर्शन के बिना प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करना नामुमकिन था।