कुनिहार में एनसीसी कैडे्टस को दी आग बुझाने की जानकारी

Share this post

कुनिहार में एनसीसी कैडे्टस को दी आग बुझाने की जानकारी

देवभूमि न्यूज डेस्क,
यशपाल कपूर
सोलन

सोलन जिला के कुनिहार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण कैंप -219 में प्रदेश के विभिन्न स्कूल व कॉलेज के 551 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर में रविवार को कैडेट्स को आग बुझाने और आग लगने के कारणों की विस्तार से जानकारी दी।
फायर ब्रिगेड के कमलजीत आग के प्रकार और आग बुझाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी । उन्होंने डेमो के माध्यम से बताया कि आग को कैसे बुझा सकते हैं। इस मौके परफस्र्ट एचपी बटालियन सोलन के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) विक्रमजीत सिंह पनाग,लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार के साथ आर्मी स्टाफ और विभिन्न विद्यालयों से आए एनसीसी ऑफिसर्स भी मौजूद रहे। सभी कैडेट्स में इस कैंप को लेकर खासा जोश दिखाई दिया।
सीसे स्कूल डगशाई की एएनओ अंजना ठाकुर ने बताया कि दिन की शुरूआत सुबह 5.30 बजे योगाभ्यास व पीटी के साथ हुई। इसके बाद इसके बाद डेल्टा, ब्रावो, एल्फा व कंपनियों ने ड्रिल की। चार्ली कंपनी ने शूटिंग की। सेना के जवानों ने कैडेट्स को हथियारों और हथियारों के रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।