कामरेड जगतराम के घर पहुंची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह

Share this post

कामरेड जगतराम के घर पहुंची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह

देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा व पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा पाटिल ने जिला ऊना में हुए सम्मेलन के बाद देहलां निवासी इंटक के वरिष्ठ नेता कामरेड जगतराम शर्मा के निवास स्थान पर शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से लंबे अर्से से जुड़े रहने के चलते कामरेड जगतराम शर्मा के गहरे संबध रहे हैं जिसके चलते कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने के बाद सांसद प्रतिभा सिंह ने कामरेड जगतराम शर्मा की पोत्री की शादी में शिरकत की और पूरे परिवार को बधाई दी। इस दौरान इंटक प्रदेशाध्यक्ष इंटक बाबा हरदीप सिंह, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर,एनएफएल इंटक वर्कर युनियन प्रधान रामलाल,बाबा इंद्र महासचिव गणपति गौतम,अशवनी कुमार,विकास सिंह विकी, अनीश कुमार, प्रेम चंद, धर्मपाल सिंह, किशनदेव, भाटिया जी मौजूद रहे।