काँग्रेस देश मे एक राष्ट्रीय पार्टी नही बल्कि क्षेत्रीय दल की तरह रह गई है- कुलदीप शर्मा
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं और बौखलाहट में अनाब शनाब ब्यान बाजी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपना जनाधार खिसकता देख कर बौखला गई हैं। बौखलाहट इतनी ज्यादा है कि अब इनके हर नेता मुख्यमंत्री से कम के सपने नहीं देख रहे हैं। जितने कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं उतनी तो 2022 के चुनाव में इनको विधानसभा की सीटें भी नही मिलेगी।
प्रेस को जारी ब्यान में भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई चल रही हैं। कांग्रेस पार्टी में हर तीसरा नेता अपने आप को मुख्यमंत्री का चहरा बता रहा हैं। कांग्रेस हाई कमान ने कांग्रेस के सभी नेताओं को खुश करने के लिए अध्यक्ष के साथ साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। जिससे साफ जाहिर हो रहा हैं कि कांग्रेस पार्टी में एक मत नही हैं। इनके नेताओ की आए दिन अलग अलग बयान मीडिया को दे रहे हैं। कोई नेता किसी को टिकट दे रहा हैं तो कोई किसी को। कभी इनकी लड़ाई मीटिंग में होती हैं कभी प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम ओर अब तो इनकी लड़ाई सड़क से कचेहरी पर आ गई हैं। यह हालत हैं कांग्रेस के ओर सपने सभी मुख्यमंत्री बनने के देख रहे हैं।
आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से समाज के हर वर्ग के लोगो को लाभ मिल रहा हैं। भाजपा के पास नीति नियत व नेता हैं जबकि कांग्रेस के पास न नीति हैं न नियत है और न ही नेता हैं। कांग्रेस देश में एक राष्ट्रीय पार्टी नही बल्कि क्षेत्रिय दल की तरह रह गई हैं। जबकि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जी जैसे नेता हैं जिनकी नीतिओ को आज पूरी दुनिया मानती हैं। हमारा सौभाग्य की हमे नरेंद्र मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं। 8 साल के लम्बे कार्यकाल में आज तक प्रधानमंत्री जी व उनके मंत्री के ऊपर एक पैसे का आरोप भी नही लगा है। मोदी जी का नारा था न खाऊंगा न खाने दूँगा जो सत्य सावित हुवा हैं।
भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि विपक्ष के नेता बयान दे रहे हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लाचार व हालात के मुख्यमंत्री हैं। में उनको बताना चाहता हूँ कि 68 में से 46 विधायको द्वारा चुना हुवा नेता लाचार नही होता। जिनके नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। यहाँ तक कि स्वयं राजा वीरभद्र सिंह जी भी अपने गढ़ से भाजपा की अंधी को नही रोक पाए थे और प्रदेश की 4 लोकसभा सीटे पूरे देश भर में रिकार्ड तोड़ मत प्रतिशत से जीते थे। पंचायती राज चुनाव व स्तानीय निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में कांग्रेस का सुफड़ा साफ हुवा हैं। कोविड काल मे जब कांग्रेस के नेता अपने घरों में बैठे हुए थे तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के लोगो को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाने का कार्य किया यह तक कि मलाणा गांव व बड़ा भंगाल में भी समय पा वैक्सीन लगाई। देश मे सबसे पहले शत प्रतिशत वेक्सीन लगाने का कार्य अगर किसी प्रदेश ने किया हैं तो हिमाचल प्रदेश ने किया हैं जयराम ठाकुर ने किया हैं। आज पूरे देश मे टॉप 5 में वेस्ट परफरिंग में प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम हैं। जयराम ठाकुर जी के इस कार्यकाल में 7 बार देश के प्रधानमंत्री जी हिमाचल आए हैं। कांग्रेस के लोग उन्हें लाचार मुख्यमंत्री कह रहे हैं। कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं और अब अनाब शनाब ब्यान बाजी कर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार दुबारा बन रही हैं और जयराम ठाकुर दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री बनेंगे।