हाटी ब्लाक यूनिट की भंगाठा गावँ में जी एस नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
हाटी ब्लाक यूनिट शिलाई की एक बैठक यूनिट अध्यक्ष ग्यारसिंह नेगी की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई
शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत ग्वाली के भंगाठा गावँ में हाटीयों की हुई बैठक में केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने बताया कि गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा मुद्दे को अंतिम संवैधानिक दर्जा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही हमे इसका सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है 
बैठक में उपस्तिथ सदस्यो व पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ पथभ्रष्ट लोग इस मुद्दे के विरोध में दुष्प्रचार कर रहे है बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में ग्रामीण व पंचायत स्तर पर पुनः बैठकों का आयोजन किया जाए इन बैठकों में हरिजन भाइयों को आमंत्रित कर इसके समस्त लाभ व विसंगतियों पर चर्चा की जाए ताकि भटके हुए लोग इस जनजातीय क्षेत्र घोषित होने के लाभ को समझ सके
निर्णय लिया कि हाटीयों की आगामी बैठक कमराउ गावँ में आयोजित की जाएगी
बैठक में फकीर चंद चौहान,सुरेंद्र हिंदुस्तानी,अत्तर सिंह नेगी,रामभज शर्मा,शिवानन्द शर्मा,रण सिंह चौहान ,रमेश नेगी,तपेन्द्र नेगी, ज्वहार देसाई,हितेन्द्र नेगी,मनोज नेगी,मोहन ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे