पूर्व विधायक किरनेश जंग का जनसम्पर्क अभियान में किया जोरदार स्वागत
देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब
सिरमौर जिला के ब्लॉक कांग्रेस पोंटा साहिब के द्वारा जनसंपर्क अभियान पीपलीवाला पंचायत के किरतपुर गांव में जोन अध्यक्ष सुभाष शर्मा की अध्यक्षता मैं चलाया गया ।
वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक ने सबसे पहले स्वागत के लिए स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया उसके उपरांत बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की बेरोजगारी और महंगाई एक बहुत बड़ा मुद्दा है बेरोजगारी से हमारा युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहा है वहीं दूसरी ओर महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया।
इस मौके वहां पूर्व प्रधान पीपलीवाला पंचायत सितारा बेगम, अनवर अली, मेंबर नौशाद अली, अकबर अली, चौधरी राजू गुर्जर, कुलवंत, असगर अली ,राजीव अली ,हनीफ अली ,महमूद अली, निशा, आरिफ , नाजर अली ,सलीम, सबीरा, अब्दुल मजीद ,शमशाद अली, हाशिम अली, मुनाजिर अली ,वाहिद अली ,जमशेद अली, जावेद अली, कोसर ,जमालुद्दीन, नजीर खान ,जीनत अली, कामिल मोहम्मद, इब्राहिम ,मोनू ,महफूज अली, अनवरी, बेगम, सलमा, मीना बेगम ,राजेंद्र सिंह ,इकबाल अली ,अमीर खान आदि लोग उपस्थित रहे