कुनिहार में एनसीसी कैडेट्स को बताया कैसे काम करती है इंफेंट्री
देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर
सोलन
सोलन जिला के कुनिहार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे एनसीसी फस्र्ट बटालियन सोलन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बुधवार को एनसीसी छात्रों को बताया कि इंफेंट्री यानि पैदल सेना किस प्रकार से काम करती है।
आज का दिन एनसीसी कैडेट्स के लिए अहम रहा। उन्हें डेमो के माध्यम से फस्र्ट बटालियन सोलन के सूबेदार प्रताप ने बताया कि जब युद्ध होता है तो हमारी इंफेंट्री किस प्रकार वर्क करती है। क्या- क्या सावधानियां इस दौरान बरती जाती है
और दुशमन को कैसे ठिकाने लगाया जाता है। इस दौरान फील्ड बेटल, बेटल क्राफ्ट करवाई गई। एएनओ सीसे स्कूल डगशाई अंजना ठाकुर ने बताया कि एनसीसी कैंप में भाग ले रहे 551 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर, एसएम, जेसीओज, एनसीओज, एएनओज और जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल केके यादव भी मौजूद रहे।