श्री अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी का रास्ता पक्का करने व पानी निकासी के लिए नालियां बनाने की मांग
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
पिछले दो दशकों से अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय की श्री अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी के पहले फेज के 133 मीटर रास्ते को पक्का करवाने का मामला आज भी लम्बित पड़ा हुआ है। नतीजतन इससे आवासीय कॉलोनी के वाशिंदों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसाती मौसम के दस्तक देते ही यह रास्ता हर साल की तरह जलमग्न होने लगा है। इससे स्कूली बच्चों और स्थानीय आवासीय कॉलोनी के वाशिंदों जीना दुश्वार हो गया है
। इस बारे लगातार नगर पंचायत अम्ब, स्थानीय उप मंडल अधिकारी नागरिक एस०डी०एम० अम्ब और जिला प्रशासन ऊना से लगातार इस रास्ते को तत्काल प्रभाव से पक्का करवाने की मांग आज भी अधूरी और ठंडे बस्ते में है। स्थानीय श्री अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी के वाशिंदों गुरबचन सिंह, चमनलाल, राजीव कुमार, रविन्द्र कुमार, हिमांशु, सुनील गुप्ता,विजय कुमार, उमेश शर्मा, डाक्टर भूपेंद्र राणा समेत सभी फेजों में रहने वालों ने एक बार पुनः मांग दोहराई है
कि इस रास्ते को शीघ्रातिशीघ्र तत्काल प्रभाव से पक्का करवाने को अमली जामा पहनाया जाये ताकि स्थानीय आवासीय कॉलोनी के वाशिंदों को इस समस्या से निजात दिलवाई जा सके। इसी कालोनी के श्री राजीव शर्मन् ने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को पत्र लिखकर पुरजोर अपील की है
कि इस रास्ते को पक्का करवाने हेतु एक मुश्त बजट का प्रावधान करवाने के साथ साथ यहां से पानी निकासी हेतु पक्की नालियों का भी निर्माण करवाया जाना चाहिए ताकि सभी को बरसाती पानी से तत्काल बचाव की राहत मिल सके।
राजीव शर्मन