पावंटा में टिप्पर चालक सरेआम उड़ा रहे है नियमों की धज्जियां-प्रदीप चौहान

Share this post

पावंटा में टिप्पर चालक सरेआम उड़ा रहे है नियमों की धज्जियां-प्रदीप चौहान

देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब

श्री पांवटा साहिब में टिप्पर चालकों का आतंक किसी से छुपा नहीं है टिप्पर चालक चंद्र सिक्कों के लालच में प्रशासन के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि डीसी साहब के आदेशों की टिप्पर चालक सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं रात के समय टिप्परो की आवाजाही का समय निर्धारित किया गया है उसके बावजूद भी दिनदहाड़े पुरुवाला थाना और वन विभाग के कार्यालय से क्रॉस हो रहे हैं
ऐसे में विभाग की कार्यवाही पर भी शक हो रहा है कि क्यों विभाग सब कुछ देख कर अनदेखा कर रहा है।
मजदूर नेता ने कहा कि यमुना नदी और गिरी नदी में जमकर खनन हो रहा है राजस्व विभाग को यहां पर लाखों का चूना लगाया जा रहा है उसके बावजूद टिप्पर चालक भी प्रशासन के नियमों को सरेआम ठेंगा दिखा रहे हैं सबसे बड़ी लापरवाही तो पुलिस प्रशासन और वन विभाग की है जो सब कुछ देखने के बावजूद भी चुपचाप बैठे हैं।

मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने मीडिया के माध्यम से जिलाधीश सिरमौर से गुहार लगाई है कि दफ्तरों में आराम फरमा रहे विभाग के कर्मचारियोँ को तुरंत आदेश दिए जाएं ताकि समय रहते टिप्पर चालको पर नकेल कसी जाए ओर दिन के समय एक्सीडेंट की वारदातों पर लगाम लग सके।कहा कि टिप्पर चालकों की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और स्थानीय लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है ऐसे में फिर इन टिप्पर चालकों की वजह से लोगों के ऊपर फिर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है।