भाजपा सरकार स्कूलो को कर रही अपग्रेड,स्कूलों में स्टाफ की कमी ज्यों की त्यों- प्रदीप चौहान
देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब
पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने स्थानीय विधायक और ऊर्जा मंत्री पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मंत्री जी क्षेत्र में घोषणा करने पर लगे हुए हैं स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है
और दो दो उप तहसीलें आंजभोज ओर खोडोवाला के नाम पर जो खोलनी है उनका क्या हुआ। स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणाऐं तो हो गई है स्कूलों में न तो स्टाफ है और स्कूल भवनों की हालत दयनीय है स्कूल बिल्डिंग जर्जर हालात में है जैसे थोड़े दिन पहले भगानी स्कूल की बिल्डिंग के चित्र भी सामने आए मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि जो पुराने स्कूल है । उनमें अगर स्टाफ की समस्या को दूर किया जाता स्कूलों में स्टाफ भर्ती करते तो बच्चों का भविष्य सुधरता बिना अध्यापकों के स्कूलों के बुरे हाल हैं उनके सुधारी करण के लिए कुछ कीजिए स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणाओ से बेशक लोग खुश हो रहे है लेकिन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो के अभिभावकों को बिना अध्यापकों के चलते बच्चो का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है