तिलोरधार खण्ड विकास कार्यालय के जिला परिषद के अधीन 22 कर्मचारी हड़ताल पर

Share this post

तिलोरधार खण्ड विकास कार्यालय के जिला परिषद के अधीन 22 कर्मचारी हड़ताल पर

देवभूमि न्यूज डेस्क
रवि तोमर
कफोटा

पंचायती राज,ग्रामीण विकास विभाग में विलय संबंधी मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी महासंघ के आह्वान पर अनिश्चतकालीन कलम छोड़ हड़ताल पर चले गए है ,जिसमे अधिशाषी अभियंता ,सहायक अभियंता, पंचायत सचिव,तकनीकी सहायक और जिला परिषद का अन्य स्टॉफ भी शामिल है l इसी कड़ी में तिलोरधार विकास खंड का उपरोक्त स्टॉफ भी आज दिनांक 27-06-2022 से कलम छोड़ हड़ताल में शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकाल के लिए विकास खंड कार्यालय के बाहर बैठ गया है l इसमें विकास खंड से 6 तकनीकी सहायक एवम 16 पंचायत सचिव शामिल है ।