शूलिनी राज्यस्तरीय मेले में अहम रही एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका

Share this post

शूलिनी राज्यस्तरीय मेले में अहम रही एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका

देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर
सोलन

सोलन की अधिठात्री देवी मां शूलिनी के नाम से होने वाले राज्यस्तरीय मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। सोलनवासियों में मां शूलिनी के प्रति अटूट आस्था का नजारा यहां तीनों दिन देखने को मिला। इतनी भीड़ को नियंत्रित करने में जहां पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व एनएसएस वालंटियर की भूमिका सराहनीय रही।
सोलन के शूलिनी मेले की विशेषता यह है कि मेले में आने वाले लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के खाने- पीने की व्यवस्था स्थानीय लोग, यहां की समाजसेवी संस्थाएं, व्यवसायी करते हैं। यहां तीन दिनों तक सुबह से शाम तक लंगर चलते हैं। यहां लगने वाले लंगर की भीड़ को नियंत्रित करने में एनएसएस व एनसीसी के वालंटियर की भूमिका अहम रही। लोगों को लाइन में लगाकर लंगर व्यवस्था को ठीक संचालित करना। लोगों की सहायता की।
सोलन के ब्वॉयज सीसे स्कूल की एनएसएस प्रभारी कल्पना परमार ने बताया कि उनके स्कूल के 100 एनएसएस वालंटियर ने राज्यस्तरीय शूलिनी मेले में अपनी सेवाएं पूरे शहरभर में दी। सोलन शहर के शूलिनी मंदिर, शूलिनी पीठ, शूलिनी चौक,चौक बाजार, गंज बाजार, पुराना बस स्टैंड, मॉल रोड, ठोडो मैदान में अपनी ड्यूटी दी। उन्होंने बताया कि सिटी चौकी प्रभारी सोलन शेर सिंह नेगी के अधीन अपनी ड्यटी निभाई। उन्होंने जरूरत के हिसाब से विभिन्न स्थानों पर एनएसएस के स्वयंसेवियों को ड्यूटी अलॉट की थी।
बॉक्स
सिटी चौकी प्रभारी शेर सिंह नेगी ने कहा कि ब्वॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल सोलन के एनएसएस वालंटियर ने मेले के दौरान यातायात नियंत्रण, लॉ एंड ऑर्डर, मेला ग्राउंड , बाजार व मंदिर में हर जगह बेहतर सेवाएं दी। उन्होंने कहा कि जितने वालंटियर जहां तैनात किए जाते थे, चैक करने पर वह मुश्तैदी से अपनी ड्यूटी पर पाए गए।