द्राबिल गावँ की मुस्कान ने गणित अध्यापक न होने पर भी बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 81 नम्बर

Share this post

द्राबिल गावँ की मुस्कान ने गणित अध्यापक न होने पर भी बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 81 नम्बर

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

शिलाई उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राबिल की मुस्कान ने 10वीं के परीक्षा परिणाम में स्कूल में प्रथम स्थान किया है साधारण किसान की बेटी मुस्कान ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है

इस विद्यालय मे गणित का कोई अध्यापक नहीं है फिर भी बच्चे ने अपने मेहनत के बूते गणित मे भी 81 नंबर प्राप्त किए पूरा विद्यालय परिवार तथा इनके माता पिता काफी खुश है अध्यापकों ने बताया कि यह बच्चा हमेशा पढ़ने मैं अच्छा रहा है और इसके अलावा जो भी अन्य गतिविधियां होती थी उसने भी ये हमेशा अव्वल आती थी अध्यापकों ने मुस्कान के उज्जवल भविष्य की कामना की है