शिव शक्तिधाम के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज, संत और शिष्यगण करेंगे भारत भृमण
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना/हमीरपुर
सनातन धर्म के शास्त्रीय विधान और मान्यताओं पर घोर आत्म चिन्तन करने हेतु शिव शक्ति धाम के महंत परम् पूज्यनीय महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज जी निवेदन सन्देश लेकर उनके संत व शिष्यगण पूरे भारत की यात्रा कर रहे हैं।

पहले चरण में यह यात्रा हिंदी भाषी क्षेत्रों में जितने भी संत सामाज तथा धर्म प्रचारक हैं उनको यह संदेश देंगे तथा आत्म चिंतन करेंगे। यात्रा के इसी चरण में यह यात्रा हिमाचल के बिलासपुर में पंहुची है यहां से यह यात्रा बिभिन क्षेत्रों में जाएगी इसी उद्देश्य सेअखिल भारतीय संत परिषद् एक प्रेस वार्ता 2जुलाई को सुबहः 11:30 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर में आयोजित की जा रही है