सतपाल सत्ती अभद्र भाषा के लिए कांग्रेस से मांगे माफी
देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब
पांवटा साहिब उपमंडल के भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने प्रेस में बयान जारी करते हुए कहा कि उना में कल जिस प्रकार की घटना हुई है

और उसमें सीनियर नेता सतपाल सत्ती ने जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए किया है वह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसी भाषा इतने बड़े नेता को शोभा नहीं देती है उनको शर्म आनी चाहिए उन्होंने जिस प्रकार की भाषा इस्तेमाल की है इससे उनकी छवि आम जनमानस की नजर में नीचे गिरी है। हम उनकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। सतपाल सत्ती को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से माफी मांगनी चाहिए।