शिलाई में आम आदमी पार्टी की दस्तक:भाजपा-कांग्रेस से रुष्ठो की खिली बाछें
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने तीसरे विकल्प की दस्तक दे दी है आप की बदलाव रथ यात्रा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व लोकसभा शिमला यात्रा प्रभारी अंग्रेज सिंह ममदोट जी की अध्यक्षता में आरम्भ हुई शिलाई क्षेत्र के लादी महल के रोनहाट के मुख्य बाजार से होकर रथ यात्रा शिलाई पहुंची !

प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने शिलाई में आम जनता को बताया कि अगर हिमाचल कि जनता प्रदेश में अच्छी स्वाथ्य सुविधाएं, उच्च दर्जे कि शिक्षा ब्यवस्था, अच्छी सड़के, नवजवानो को रोजगार, किसानो की समृद्धि चाहते हैं तो एक मौका आम आदमी पार्टी को दो, हम हर सुविधा हिमाचल की जनता को देंगे जिसकी वह हकदार हैं ! उन्होंने दिल्ली के मख्यमंत्री व पार्टी के नेशनल कन्बीनर अरविन्द केजरीवाल के द्वारा दिल्ली में किये गये विकास के मॉडल से भी लोगों को अवगत कराया ! पार्टी के शिलाई के वरिष्ठ नेता अतर सिंह कपूर ने कहा कि आज भी शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता मुलभूत सुविधावों से महरूम हैं,

शिलाई कि जनता को बीमार होने या कोई दुर्घटना होने पर छोटे से इलाज के लिये भी देहरादून और नाहन जाना पड़ता हैं क्योकि यहां पर न ही अच्छी सुविधा हैं व न ही हॉस्पिटलों में डॉक्टर हैं, शिक्षा कि स्थिति बहुत ही दयनीय हैं, विद्यालयों में शिक्षक नहीं, कई स्कूलों में स्कूल भवन नहीं, हमारे किसान भाई सिचाई सुविधा से वंचित हैं, शिलाई विधानसभा के अंदर कोई भी सब्जी मंडी नहीं हैं जहा पर वह अपनी नगदी फसल बेच सके ! शिलाई, कफोटा, सतौन जो यहां में मुख्य बाजार हैं यहां पर पानी कि भारी किल्लत हैं !

भाजपा और कांग्रेस कि सरकारों व इनके नेताओ ने आजतक सिर्फ व सिर्फ यहां कि जनता का शोषण किया हैं !
इस रथ यात्रा में लोकसभा शिमला के सचिव पंकज सहाय, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कन्याल, शिमला जिला महासचिव गौरव चौहान, शिलाई संगठन मंत्री पदम नेगी, पंकज सिंगटा, मिडिया प्रभारी आत्मा राम भरद्वाज, सोशल मिडिया इंचार्ज दिनेश कुमार, नाथूराम चौहान आदि बहुत से कार्यकर्त्ता यात्रा में भाग ले रहें हैं !