शिलाई-पावंटा एन एच707 पर गंगटोली में हुआ भूस्खलन

Share this post

शिलाई-पावंटा एन एच707 पर गंगटोली में हुआ भूस्खलन

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

शिलाई क्षेत्र में हल्की वर्षा होने से भी निर्माणाधीन पावंटा-शिलाई एन एच 707 पर भूस्खलन होने लगा है इन दिनों एन एच 707 निर्माणाधीन है जिसमे सड़क की कटाई व सड़क पर डंगे का कार्य कार्य प्रगति पर है

रविवार सायं 5 बजे के करीब शिलाई से 11 किलोमीटर दूर गंगटोली में राजकीय मिडल स्कूल के निकट भूस्खलन हो गया गनीमत रहा कि उस समय वहां से कोई वाहन नही गुजर रहा था वरना कोई हादसा हो सकता था

इस मार्ग पर कार्य कर रही कम्पनी के प्रबंधक निदेशक जगन्नाथ ने बताया कि जहां भू स्खलन हुआ है वहा कम्पनी का कार्य नही चल रहा था भूस्खलन के बाद आस पास सड़क में कार्यरत कम्पनी के लोगो ने एक घण्टे के भीतर सड़क पर आए मलवे को हटाकर सड़क यातायात के लिए खोल दी गई

तथा बताया कि कम्पनी स्वम् ही भूस्खलन के बाद सड़क पर आए मलवे को तुरन्त हटाकर अवरुद्ध मार्ग को यातायात के लिए खोल देती है