*उदयपुर और अमराबती की घटना की तरह ही है हिमाचल की बेटी प्राची राणा की हत्या*-स्वामी श्याम चेतन
देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर
सोलन
हरिद्वार के सर्वानंद घाट से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा जी का संदेश लेकर सनातन में सर्वमान्य धर्मानुशासन और एक सर्वमान्य पुस्तक के लक्ष्य को लेकर आरम्भ हुई संत जागृति यात्रा हिमाचल के जिला सोलन मुख्यालय पहुंची

यात्रा के अध्यक्ष बाल बाबा योगी ज्ञान नाथ जी ने यात्रा का उद्वेश्य बताया तथा देश की राजनीति के गिरते स्तर की चिन्ता जताते हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर भड़के और कहा की मोदी जी का अभी तक कोई ब्यान उदयपुर या महाराष्ट्र के जघन्य अपराध पर नही आया परन्तु मोदी जी के तुष्टि करण नही अब तृप्ति करण की राजनीति होगी वाले ब्यान में सारे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के उन सनातनियों को झंझकोर कर रख दिया है।
उन्होनें मोदी जी से सवाल किया है कि आपको हम तुष्टी करण की राजनीति को खत्म करने के लिए लाए थे परन्तु आप तृप्ति करण करने में लग गए। किनका खून चूस कर आप किसकी तृप्ति करना चाहते हैं?
उन्होंने आगे कहा कि जिनकी आप तृप्ति करना चाहते हैं उनकी तृप्ति गांधी, नेहरू, और ये सारी बामपंथी संघठन भी नही कर पाए तो आपकी क्या विसात। जो 57 देश और हमारी इतनी माताओं बहनों की दुर्गति के बाद भी नही हुइ अब उनकी तृप्ति नहीं हुइ। तो आप कैसे उनकी तृप्ति करवा सकते हो।
अब इसका एक ही तरीका है की हम सबको इच्छा मृत्यु दे दी जाए।
बही स्वामी श्याम चेतन महाराज ने कहा की देश उदयपुर और अमरावती की घटना पर चिंतित है परन्तु हिमाचल प्रदेश के ऊना की बेटी प्राची राणा की हत्या भी इसी तर्ज पर हुइ थी। पंरतु अभी तक उस केस की सुनवाई तक आरम्भ नहीं हुइ है।
जब उदयपुर और अमराबती की जांच एनआईए जैसी एजेंसियां कर रही है तो प्राची राणा की हत्या की जांच भी उसी तर्ज पर होनी चाहिए।
संत समाज जल्द इसका आंदोलन पूरे राज्य में करेगा
उन्होनें कहा कि यह यात्रा इसके बाद हिमाचल प्रदेश के बाकी बचे क्षेत्रों से होती हुइ पंजाब और हरियाणा पहुंचेगी और सभी संतो के चरणों में निवेदन करेगी कि सनातन धर्म और सनातन धर्मालंबियो को बचाने के लिए अपना दायत्व निभाएं