धर्म संस्कृति पर्यटन का श्री छोटा हरिद्वार जिला ऊना
देवभूमि न्यूज डेस्क
राजीव शर्मन
ऊना
सुरम्य शिवालिक धौलाधार पहाड़ियों में रसा-बसा ऊन्ना।
स्वर्ग से प्रकट भई स्वस्तु-सोमभद्रा नदी का ऊन्ना।।
पांडवकालीन शिवालयों, गुरूद्वारों से सुसज्जित ऊन्ना।
मंदिरों-मस्जिदों , मजारों,पीर पैगम्बरों, ऋषियों की तपस्थली ऊन्ना।।
स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों की कर्म भूमि, प्रदेश का गौरव जिला ऊना।

अमोल कालिया,शेरे हिंदूस्तान की याद दिलाता ऊन्ना।।
मानवीय जीवन की जिंदादिली पैगाम,सबका मनभावन ऊन्ना।
सभी हिमाचलियों को रोजगार -निमंत्रण से निहाल करता ऊन्ना।।
धर्म संस्कृति पर्यटन की राजधानी श्री छोटा हरिद्वार जिला ऊना।
हजारों को शरण देकर सर सरसव्ज बनाने का रिकॉर्ड ऊन्ना।।
शक्ति पीठ श्री छिन्न मस्तिकाधाम माता चिंतपूर्णी जी से रक्षित ऊन्ना।
श्री बावा नानक जी की अमर ज्योति का गवाह किला बेदी ऊन्ना।।
धर्म मर्यादा संचरण,डेरा बावा रूद्रानंद जी का सदाव्रत लंगर तृप्ति करवाता ऊन्ना।

व्यापारिक समृद्धि आदान प्रदान प्रदेश का बेमिसाल ऊन्ना।।
भारत भू पर सौहार्द्र, सर्वोदय,मेल मिलाप का प्रहरी ऊन्ना।
पावन ब्रह्मौती स्नान, सचमुच श्री छोटा हरिद्वार जिला ऊना।।
धार्मिक पर्यटन क्रान्ति की ओर , ट्राली परियोजनाओं की जुगाड़ में ऊना।
श्री सदाशिव, चिंतपूर्णी,डेरा बावा बड़भाग सिंह जी को ट्राली सुविधा का संदेश ऊना।।
आधुनिक सुख-सुविधाओं को जोड़कर सर्व प्रथम ऊन्ना।
फोरलेन सड़कों का जाल बिछाने को सतत् आतुर ऊन्ना।।
वर्तमान जनसंख्या वृद्धि, यातायात नियंत्रण भगदड़ से निजात दिलाने की ओर ऊना।

फ्लाईओवर ब्रिजों,बाईपासों की इंतजार में ऊना।।
रमणीय सोमभद्रा-स्वां नदी झील निर्माण का सपना संजोता ऊना। नौकायन, मत्स्य पालन, पर्यटन क्रांति की फेहरिस्त में ऊना।।
हिमाचल-ऊना-हमीरपुर ब्राड गेज रेलवे लाईन बिछाने को तैयार ऊना। जम्मू-कश्मीर सामरिक महत्व की रेल लाईन से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाला ऊन्ना।।भारत सरकार का ध्यानाकर्षण, विभिन्न समग्रताओं से सरावोर ऊना।
आई टी पार्क,शूगर मिलों,हवाई पट्टी व ओद्यौगिक विस्तार जिला ऊना।।
कवि- कवित्रियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, हुक्मरानों को संदेश देता ऊना।
देर सवेर भारत के मानचित्र पर सुख समृद्धि का शिरोमणी हमारा ऊना।।