ऊना के कामरेड जगतराम शर्मा ने पूर्व सीएम स्व. बीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर किया नमन

Share this post

ऊना के कामरेड जगतराम शर्मा ने पूर्व सीएम स्व. बीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर किया नमन

देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना

हिमाचल को विकास की बुलंदियों तक लेकर जाने, ईमानदार और गरीब वर्ग
के मसीहा के रूप में स्वर्गीय राजा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को
युगों युगों तक जाना जाएगा। वह जनता के दिलों में हमेशा अजर अमर रहेंगे।

यह बात शुक्रवार को राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव एवं हिमाचल प्रदेश इंटक के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर शत शत नमन और उन्हें याद करते कही। बताया कि उनका नाम देश
के सफलतम, ईमानदार, पारदर्शी, मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों को गरीबवर्ग आम जनता के हितैषी मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है। जगत राम ने बताया कि उनकी स्मरण शक्ति की मिसाल है, एक बार कुठाड़ यहां पर उनके
ससुराल हैं वहां उनसे विशेष रूप से मिलना हुआ था। बिना देर किए उन्होंने मुझे पहचान लिया। बातों बातों में उन्होंने ऊना के कई विषयों का जिक्र किया। ऐसे कद्दावर नेता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह थे धरातल पर बैठे कार्यकर्ता को जानते थे। उनकी पुण्यतिथि को मनाने और याद करने पर हर
कांग्रेसी संकल्प लें
यही वजह है कि राष्ट्रीय इंटक की बैठकों में भी केवल उनका नाम ही किसी ना किसी रूप में
लिया जाता था। क्योंकि वह हमेशा गरीबों के हितैषी रहे हैं। जिस प्रकार नेहरू गांधी का नाम देश के कोने कोने में जाना जाता है। इसी प्रकार वीरभद्र सिंह का नाम भी हिमाचल के कोने कोने परिवार में बखूबी से जाना
जाता है। क्योंकि वह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार रहे हिमाचल में जितनी भी तरक्की हुई चाहे वह सरकारी या गैर सरकारी हो वीरभद्र सिंह की ही
देन है। उनके विरोधी भी सच्चाई को दरकिनार नहीं कर सकते। जगत राम ने संतोष व्यक्त किया कि उनकी धर्म पत्नी प्रतिभा सिंह व उनका बेटाविक्रमादित्य सिंह भी वीरभद्र सिंह के आदर्शों पर चल रहे हैं। लोगों को
नाराज नहीं होने देते और मेरी तरह प्रदेश के हजारों लोग वीरभद्र सिंह के साथ व्यक्तिगत तौर पर जुड़े हुए थे और वीरभद्र सिंह के नाम पर जान देने
को भी तैयार रहते जिस प्रकार सभी कांग्रेसी एकजुट हैं और कांग्रेस को जनता सत्ता में लाना चाहती है और वीरभद्र के नाम पर जयघोष कर विजय प्राप्त करें। हिमाचल में भी काग्रेस की सरकार बनाकर फिर करिश्मा करें।