शिलाई कांग्रेस ने मुख्यमंत्री स्व0 बीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्य तिथि को मनाया संकल्प दिवस

Share this post

शिलाई कांग्रेस ने मुख्यमंत्री स्व0 बीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्य तिथि को मनाया संकल्प दिवस

देवभूमि न्यूज डेस्क
बिशन तोमर/कार्तिकेय तोमर
शिलाई

शिलाई कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के आधुनिक युग के निर्माता जननायक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के तौर मनाया गया

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार सतोंन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता शिलाई के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरूण राणा ने की और कांग्रेस के तमाम पदाधिकारीओ ने स्व. राजा साहब को श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए।और उनको उनको याद किया गया जिसमे उनके द्वारा किए गए कार्य को उजागर किया जाएगा उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए युवाओ को प्रेरित किया जाएगा ।
इस बैठक पर विशेष रूप से कांग्रेस नेता रामेश्वर शर्मा, मामराज कपूर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शशि कपूर जी,जिला सिरमौर कांग्रेस सोशल मीडिया सचिव राकेश शर्मा जी, शिलाई युवा कांग्रेस ऑब्जर्वर विक्रम पावर जी, शिमला लोकसभा के पूर्व महासचिव प्रमोद शर्मा जी, कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।