ऊना की स्वर्ग की स्वर्णिम सोमभद्रा-स्वां नदी,हिमाचल की शान
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
जिला ऊना, स्वर्ग की स्वर्णिम सोमभद्रा-स्वां नदी भू-मंडल पर बहती, यह हिमाचल प्रदेश की शान”श्री छोटा हरिद्वार है।”

भगवान श्री शंकर जी की अलौकिक “शिवबाड़ी गगरेट” शैव भक्तों समेत सकल मानवीयता को अनादि सिद्ध तारणहार है।।
प्राचीन पांडवकालीन गुरु द्रोणाचार्य जी की तपस्थली,सोमभद्रा-स्वां की अविरल धारा,महिमा अपरम्पार है।
गुरु द्रोण,सुपुत्री यजायिती ने भगवान भोलेनाथ की तपस्या से करवाया सकल उद्धार है।।
यजायिती संग बाल रूप में खेले यहां श्री सदाशिव,यह भक्तों पर अनुकम्पा प्यार है।
बालिका यजायिती हठ को सहर्ष स्वीकार कर ,साल में यहां एक दिन स्वयं विराजे, आते हर बार हैं।।
हजारों सालों से स्वयम्भू शिवलिंग की जलैहरी निर्वाण अमृत- जल धार है।
त्रय तापों से दीन-दुखियों को मुक्ति मिलती आई , अलौकिक,अद्भूत चमत्कार है।।
मुस्लिम शासक ने सैनिकों समेत शिवबाड़ी गगरेट को लूटने का दुस्साहस कर खाई ऐतिहासिक हार है।
स्वयम्भू शिवलिंग के अनगिनत विषधरों ने मुस्लिमों को मारी भंयकर फूंकार है।।
प्रेम के वशीभूत औघड़ नाथ श्री आशुतोष जी का महातीर्थ देता सबको तार है।
वैशाखी पर्व के दूसरे शनिवार को आने वाले भक्तों का संसार सागर से बेड़ा पार है।।
महासिद्धों की समाधियां , तपस्थली का चिरकाल से युगयुगांतर शक्ति संचरण श्रृंगार है।
यहीं गुरु द्रोण ने कौरवों-पांडवों को धनुर्विद्या सिखाई,आज भी विद्वान-समागम स्थल पांडित्य का संचार है।।
भोलेनाथ सानिध्य में शिवबाड़ी गगरेट में श्री सदाशिव का पूरा आधिपत्य व समूचा देव परिवार है।
नित्यप्रति अहैतु की कृपादृष्टि बरसती,पापाचार की मुक्ति का भी सच्चा दरबार है।।
शिवबाड़ी गगरेट प्राचीन पांडवकालीन तपस्थली आज भी सुरक्षित जंगल लकड़ी अम्बार है।
जंगल की लकड़ी श्मशान,यज्ञ, लंगर सेवा हेतु अलवत्ता शिव-दंड की निश्चित मार है।।
वर्तमान में सोमभद्रा-स्वां नदी में शिवबाड़ी समीप झील,महापर्वों पर स्नानागार – घाट की दरकार है।
शिवबाड़ी गगरेट धार्मिक पर्यटन स्थल विकसित करवाने ,माता चिंतपूर्णी जी को ट्राली-योजना का नया विचार है।।
धार्मिक पर्यटन को चार चांद लगेंगे,यह जिला ऊना में धर्म संस्कृति की राजधानी बनवाने की जोरदार गुहार है।
भू-मंडल पर सुरम्य धार्मिक पर्यटन स्थल शिवबाड़ी गगरेट, यहीं हिमाचल प्रदेश का “श्री छोटा हरिद्वार है”।।
राजीव शर्मन,
सोमभद्रा-स्वां नदी बाजार
अम्बिकानगर-अम्ब ऊना-177203