गगरेट का प्रथम रेफरल यूनिट अस्पताल :पिछले दो दशकों से नहीं बन पाया

Share this post

गगरेट का प्रथम रेफरल यूनिट अस्पताल :पिछले दो दशकों से नहीं बन पाया
-राजीव शर्मन्
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
जिला ऊना के गगरेट विधानसभा चुनाव क्षेत्र का प्रथम रैफरल युनिट अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पिछले दो दशकों से नई अस्पताल इमारत की बाट जोहता आया है।
नतीजतन गगरेट विधानसभा क्षेत्र की जनता इस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जूझ रही है।गगरेट विधानसभा चुनाव क्षेत्र के इस अस्पताल की पुरानी इमारत में मरीजों, डाक्टरों, समस्त स्टाफ और आम जनता जनार्दन को बहुत ही दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

माननीय स्थानीय विधायक गगरेट श्री राजेश ठाकुर जी ने 20 जुलाई 2018 को गगरेट सिविल अस्पताल का शिलान्यास किया था। आज चार साल बीत जाने के बाद भी यहां पर नये सिविल अस्पताल का काम शुरू नहीं हो पाया है।
इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के इस अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से हांफ चुकी है।

स्थानीय इलाका वासियों ने इस अस्पताल इमारत निर्माण की अनदेखी पर गहरा रोष जताया है। वर्तमान में अस्पताल परिसर में पार्किंग की अव्यवस्थाओं का भी आलम है। यही नहीं पुरानी आवासीय इमारत गिरा देने से स्टाफ को आवासीय परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है।
आम जनता जनार्दन का कहना है कि आपातकाल परिस्थितियों में यह अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं की जगह दुविधाओं का कारण बन चुका है।

यहां पर हर हालत में युद्ध स्तर पर अस्पताल निर्माण कार्य चलाकर नई सुविधाजनक अस्पताल इमारत को साकार किया जाना चाहिए।
अब विधानसभा चुनावों का विगुल बजने वाला है। ऐसे में गगरेट अस्पताल निर्माण कार्य पर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो कर निर्माण कार्य खटाई में पड़ने के पूर्ण आसार नजर आते हैं।
गगरेट इलाका वासियों को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से ही आशायें बंधी है कि वह चुनावों के चंद महीने पहले क्या गगरेट अस्पताल की इमारत का निर्माण व लोकार्पण कर पायेंगे?
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जी और स्थानीय विधायक से गुहार लगाई है ताकि गगरेट अस्पताल निर्माण से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं को घर द्वार मिलने का सपना साकार हो सके।