भाजपा ने पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ को बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

Share this post

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ को बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली

राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू के बाद उपराष्ट्रपति पड़ के लिए भाजपा ने पश्चिम बंगाल के गवर्नर नगदीप धनखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संसदीय बोर्ड की बैठक के जगदीप धनखड़ के नाम का ऐलान किया

जगदीप धनखड़ मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं उनका जन्म झुंझुनू जिले के किठाना गाँव में 1951 में साधारण से किसान परिवार में हुआ था।

राजस्थान यूनिवर्सिटी से लॉ करने के बाद उनका सेलेक्शन आईआईटी, एनडीए और आईएएस के लिए भी हुआ था। हालाँकि, उन्होंने इन सभी को ठोकर मारकर वकालत करना शुरू किया धनखड़ राजस्थान बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रहे

इसके बाद वे जनता दल से जुड़ गए *वर्ष 1989 में वो झुंझुनू से चुनकर सासंद बने

यहीं नहीं 1989 से 1991 तक वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार में वो केंद्रीय मंत्री के पद पर भी रहे
1991 में जनता दल ने उनका टिकट काट दिया तो वो कॉन्ग्रेस में चले गए 1993 में अजमेर के किशनगढ़ से चुनाव लड़कर वो विधायक बने

हालाँकि 2003 में अचानक से उन्हें कॉन्ग्रेस से नफरत सी होने लगी और वो फिर से बीजेपी में शामिल हो गए

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों में से एक धनखड़ को राजस्थान में जाट आरक्षण दिलवाने के लिए जाना जाता है धनखड़ को 30 जुलाई साल 2019 में पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था
वह पश्चिम बंगाल के मौजूदा राज्यपाल हैं राज्य में पिछले साल *चुनाव बाद हुई हिंसा के विरोध में धनखड़ ने कई बार सीएम ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना की थी उन्होंने राज्य में हिंसा के लिए सीधे तौर पर ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया था उन्होंने स्पष्ट कहा था मैं चुप रहने वाला गवर्नर नहीं हूँ