राष्ट्रपति चुनाव आज, मुर्मू के समर्थन में 27 दल
देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान होना है। इस मतदान में 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे।

चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है।
मुर्मू 27 दलों के समर्थन और करीब 6.65 लाख मत के सहारे विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से बहुत आगे निकल गई हैं। महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।