जूही त्यागी ने आदमी पार्टी की
मेरठ जिलाध्यक्ष (महिला विंग) बनने के बाद सम्बोधित की प्रथम मीटिंग
देवभूमि न्यूज डेस्क
मेरठ
आम आदमी पार्टी की महिला विंग जिलाध्यक्ष जूही त्यागी की अध्यक्षता में आज श्याम नगर में महिलाओं को जोड़ने के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमे सेकड़ो महिलओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी भागीदारी दर्ज की व अपना पूर्ण समर्थन आम आदमी पार्टी को दिया।

जूही त्यागी ने कहा की ये देश हमारा है हम सबको मिलझुल कर रहना है वर्तमान सरकार ने हमे हिन्दू मुस्लिम कर के बांटने का काम किया है पर हमे अपने देश की एकता और अखंडता को बनाये रखते हुए भाई चारे का परिचय देना है और देश की प्रगति में अपना पूर्ण योगदान देना है हमे नही पता की हमारा देश कितना विकास कर रहा है क्योंकि हमारे देश का विकास तब तक संभव नही है जब तक हर घर में फ्री शिक्षा ,चिकित्सा व रोजगार का इंतजाम नही हो जाता जो केवल केजरीवाल सरकार में संभव है क्योंकि यही एक लोती पार्टी है जो भ्रष्टाचार रहित है ।

सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए जूही त्यागी ने कहा की हम गृहणियों से बढ़कर कोई अच्छी राजनीति नही कर सकता क्योंकि हम पूरी जिंदगी अपने घर की राजनीति संभालती है । जिस पर सभी महिलाओं ने जोरदार समर्थन दिया व आगामी नगर निकाल चुनाव में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

आज का कार्यक्रम रुबीना खातून के घर पर उनकी तैयारी के द्वारा किया गया जिसमे गायत्री दिक्सित ,रोहित शर्मा, सलीम चौहान जी ने अपना सहयोग दिया।