शिलाई के विभिन्न आँगनबाड़ी केंद्रों में होगी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं की भर्ती

Share this post

शिलाई के विभिन्न आँगनबाड़ी केंद्रों में होगी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं की भर्ती

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

शिलाई बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पद पर भर्तियां की जानी है शिलाई मण्डल की छह पंचायतो में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ तथा दस पंचायतो के आंगनवाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं की भर्ती के लिए सम्बन्धित विभाग ने आवेदन मांगे है

शिलाई बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र पन्ध्याट, डियांडो,डक्कर,खड़कांह,बकरास व पनोग में कार्यकर्ताओं तथा आंगनवाड़ी केंद्र पन्ध्याट,बाड़ी, डाका-बांदली, लोजा,शरोग, द्राबिल,जिमटवाड़,पाब,धँकोली व कोटी-उतरौउ में सहायिकाओं की भर्तियां की जानी है
इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर अपने आवेदन वांछित प्रमाणपत्रों की सत्यापित छायाप्रतियों सहित 19 जुलाई से लेकर 12 अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं उन्होंने बताया कि आवेदक आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र से सम्बंधित हो तथा परिवार 1जनवरी 2022 तक आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के अंतर्गत आता हो
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो तथा सहायिका के लिए न्यूनतम आठवीं पास है यदि सहायिका के लिए पात्र महिला आवेदन नहीं करती है तो उस स्तिथि में 5वीं पास महिला के मामले में विचार किया जा सकता है ,आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच हो, परिवार की वार्षिक आय 35 हजार से अधिक न हो जीका प्रमाणपत्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया होना चाहिए,आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाणपत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो,सम्बन्धित पंचायत से परिवार नकल प्रमाणपत्र, अन्य सम्बन्धित प्रमाण पत्र जैसेअनुभव,दिव्यांगता, आरक्षित वर्ग,विधवा आदि सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होने चाहिए