अग्निपथ योजना से युवाओ का भविष्य हो जाएगाअंधकारमय -कामरेड जगत राम शर्मा

Share this post

अग्निपथ योजना से युवाओ का भविष्य हो जाएगाअंधकारमय
-कामरेड जगत राम शर्मा

देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली

नई दिल्ली के एनडीएसी हाल में आयोजित इंटक यूनियन कांगेस के बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजीव रेड्डी ने की बैठक में हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रीय संगठन सचिव कामरेड जगतराम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में देश के 50 से अधिक ट्रेड यूनियन नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान 40 श्रम कानून तोड़कर चार लेवर कोर्ट बनाने का विरोध जताया गया।

वहीं महंगाई, बेरोजगारी व सरकारी संपति के निजीकरण को लेकर रोष जताया गया। राष्ट्रीय संगठन सचिव कामरेड जगतराम ने कहा कि बहुत ही प्रभावशाली ढंग से देश सार्वजनिक क्षेत्र अन्य प्राइवेट उद्योगों के कर्मचारियों की मोदी सरकार ने दुर्दशा की है, जिसके चलते हर कर्मचारी वर्ग में रोष है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागु की गई अग्रिपथ योजना से युवाओं का भविष्य अंधकार की जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर देश को बचाना है, तो मोदी को हटाना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 5, 6 मित्रों के लिए देश को आर्थिक तौर पर गुलाम बढ़ा दिया है। बैठक के दौरान कामरेड जगतराम शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में इंटक की अनदेखी पर भी आवाज उठाई।