डॉ बिंदल के प्रयास से कालाआम में हुआ अथाह विकास-विनय गुप्ता

Share this post

डॉ बिंदल के प्रयास से कालाआम में हुआ अथाह विकास-विनय गुप्ता

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर /नाहन

विधायक एवं पूर्व अघ्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डा.राजीव बिन्दल ने नाहन विधानसभा के औद्योगिक क्षेत्र कालाआम में उप-तसहील खोलने की स्वीकृति के दृष्टिगत आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कालाआम मुख्य द्वार से माता बालासुंदरी पैलेस तक एक रोड़ शो भी निकाला गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

इससे पूर्व, भारी बारिश के बावजूद कालाआम पहुंचने पर कालाआम क्षेत्र के सैंकड़ोें लोगों ने डा.बिन्दल का फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। ढोल नगाड़ों के बीच हाथों में भाजपा का झंडा लिए भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण अपने प्रिय नेता डा.बिन्दल का धन्यवाद करते हुए खुशी में झूमते नजर आए। उप तहसील खुलने के उपलक्ष्य में कालाआम क्षेत्र भगवामय दिखाई पड़ा।  डा.राजीव बिन्दल ने धन्यवाद समारोह के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि कालाआम इलाके का बहुमुखी एवं चहुंमुखी विकास शुरू किया गया जिसकी उपेक्षा लगातार कांग्रेस सरकार द्वारा की जाती रही है। कालाआम-त्रिलोकपुर में नामी उद्योग आए तो श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा औद्योगिक पैकेज दिया गया उस समय आए, जिससे हजारों लोगों का रोजगार मिला परन्तु कांग्रेस ने यहां पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास नहीं किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि यह सब हमारे लोकप्रिय और कभी न थकने वाले विधायक और जन प्रतिनिधि डा.राजीव बिन्दल के प्रयासों से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि डा.बिन्दल के नेतृत्व में काला आम में गत साढ़े चार साल में हुए यदि विकास कार्यों की सूची बनाई जाए तो इतनी लंबी है जिसे पढ़ते पढ़ते थक जाएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कालाआम को उप-तहसील और पांच पटवार सर्कलों खुलवाने के लिए डा. राजीव बिन्दल का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि सभी क्षेत्र वासी एक जुट होकर मिशन रिपीट में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल पदाधिकारी, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि, जिला परिषद, बीडीसी सदस्य व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।