काँग्रेस जॉन अध्यक्ष व मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने की खाद्य पदार्थो पर जीएसटी वापिस लेने की मांग
देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब / शिलाई
सिरमौर जिला के पावंटा उपमंडल के कांग्रेस जॉन अध्यक्ष भंगानी प्रदीप चौहान वह मजदूर नेता ने सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी लगाने की घोर निंदा की है

मजदूर नेता ने बताया कि आज आम लोग मजदूर भाई पहले ही बढ़ती महंगाई को लेकर परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है और ऊपर से सरकार ने रोज की जरूरत की चीजों पर जीएसटी लगाकर मजदूर लोगों व आम लोगों के साथ भद्दा मजाक किया है भाजपा सरकार हमेशा ही मजदूर विरोधी रही है यह बड़े-बड़े पूंजीपतियों की सरकार है गरीबो की चिंता नही है इससे यह सिद्ध कर दिया है कि गरीब लोगों का कोई स्थान नहीं है

प्रदीप चौहान ने सरकार से मांग की है जरूरी सामानों पर लगाए गए जीएसटी को वापस लिया जाए आज पहले ही गरीब लोग दो जून की रोटी नहीं खा सकते ऊपर से यह जीएसटी लगा कर मुश्किलें बढ़ा दी गई है सरकार कोई एक बड़ी उपलब्धि गरीब लोगों के लिए बोल दे जो इन्होंने दी हो इस मंहगाई की मार में गरीब किस प्रकार अपने परिवार का पालन पोषण करें यह चिंता विषय है