सोमभद्रा-स्वां नदी में गणपति पूजा विसर्जन घाट का तत्काल निर्माण किया जाये-राजीव शर्मन
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय के समीप सोमभद्रा-स्वां नदी पर नवरात्रि पूजा व गणेशोत्सव पूजा विसर्जन पर पूजा विसर्जन घाट ना होने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह सर्वविदित है कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र और गगरेट विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सोमभद्रा-स्वां नदी में कोई भी यथोचित घाट ना होने से नवरात्रि और सार्वजनिक गणेशोत्सव की पूजा विसर्जित करने में कठिनाईयां आड़े आती रही है।

यही नहीं सोमभद्रा-स्वां नदी में फिसलने अथवा अनहोनी दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है। बरसात में उफनती सोमभद्रा-स्वां नदी में सार्वजनिक गणेशोत्सव की प्रतिमा विसर्जन बहुत ख़तरनाक होता आया है।
विशेषतः सार्वजनिक गणेशोत्सव बरसात के मौसम में आता है और सोमभद्रा-स्वां नदी का सारा रास्ता कीचड़ से लबालब सना रहता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने का अंदेशा सर्वदा बना रहता है। हर साल गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को भारी दुविधा का लगातार सामना करना पड़ रहा है।

अम्ब उपमंडल में गणपति उत्सव पिछले पंद्रह सालों से लगातार मनाया जा रहा है। गणपति उत्सव मनाने वाले श्रद्धालुओं ने बतलाया है कि बरसात के दिनों हर साल अगस्त-सितम्बर में श्री गणेशोत्सव मनाया जाता है। इन दिनों सोमभद्रा-स्वां नदी भयंकर उफान पर रहती है। गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को भारी दुविधा का सामना करना पड़ता है। इलाका वासियों ने जिला प्रशासन उन्ना व स्थानीय उपमंडल अधिकारी एस0डी0एम0 गगरेट और अम्ब दोनों से पुरजोर अपील की है कि धार्मिक सांस्कृतिक गणेशोत्सव मनाने हेतु श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु गणपति विसर्जन घाट का तत्काल निर्माण करवाया जाना चाहिए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना को टाला जा सके। स्थानीय जनपद के लोगों ने यह भी बतलाया कि सोमभद्रा-स्वां नदी बाजार से श्री राम मंदिर अन्दौरा का रास्ता नदी समीप कीचड़ से लबालब सना रहता है। यहां से गणेश प्रतिमा का सोमभद्रा-स्वां नदी में विसर्जन करना बहुत ही मुश्किल और खतरनाक साबित हो सकता है।

आम जन साधारण ने मांग करते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर सोमभद्रा-स्वां नदी के समीप श्री राम मंदिर अंदौरा सन्निकट अम्ब और गगरेट के दोनों ओर नदी के किनारों पर पूजा अर्चना विसर्जन घाट निर्मित करवाने की अरसा दराज से जोरदार मांग है।
अतः लोगो ने एक बार पुनः जिला प्रशासन ऊना और एस0डी0एम0 गगरेट ,अम्ब दोनों से पुरजोर अपील की है कि सार्वजनिक गणेशोत्सव मनाने हेतु श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु तत्काल प्रभाव से सोमभद्रा-स्वां नदी में गणपति पूजा अर्चना विसर्जन घाट का निर्माण करवाया जाये ताकि गाणपात्य भक्तों को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना ना करना पड़े। आम जनता जनार्दन ने भी श्री राम मंदिर से सोमभद्रा-स्वां नदी के कच्चे रास्ते को भी तत्काल पक्का करवाने की अपील दोहराई है।
स्थानीय इलाका वासियों ने जिला प्रशासन से एक बार पुनः पुरजोर आग्रह प्रार्थना करते हुए उम्मीद जताई है कि आगामी अगस्त-सितम्बर में मनाये जाने वाले सार्वजनिक गणपति उत्सव के दृष्टि विगत अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय के सोमभद्रा-स्वां नदी बाजार समीप श्री राम मंदिर अंदौरा से नदी तट तक का रास्ता भी शीघ्रातिशीघ्र पक्का करवाया जाना चाहिए तथापि युद्ध स्तर पर श्री गणेशोत्सव विसर्जन घाट को भी जनहित में तत्काल ही बनवाया जाना चाहिए।