राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने की 9 राज्यों के राज्यपालो की नियुक्तियां

Share this post

देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली

देश में कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई. राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. साथ ही उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया की जगह ली है. वहीं कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है. इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.


इसके अलावा झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे. बयान में कहा गया है कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, विष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. बयान में कहा गया है कि के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल (एलजी) नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी. बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी.

राज्यपालों की सूची…
1 हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।
2 ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
3 गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
4 जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
5 संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
6 रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।
7 सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
8 सीपी राधाकृष्णन को झारखंड से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
9 लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।