पंजाब में मान सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर मिली तीन लाख से अधिक शिकायतें
देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब
आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर हर दिन 2,500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसमें कहा गया कि हमारा सपना-भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब।

पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर अब तक तीन लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर हर दिन 2,500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसमें कहा गया कि हमारा सपना-भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब।

भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने मार्च में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू की थी, जिसने लोगों को भ्रष्ट आचरण में लिप्त अधिकारियों का ऑडियो या वीडियो भेजने की अनुमति दी थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतों की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की जाती है। वही जानकार सूत्रों से पता लगा है कि लाइनपार इलाके कंधवारा रोड के एक कॉलोनी मैं रह रही आम आदमी पार्टी के एक नेता मैं भी अबोहर के नगर निगम की कुछ अधिकारियों की प्रॉपर्टी टैक्स व सेंट्री ब्रांच की शिकायत आम आदमी पार्टी की हेल्पलाइन पर भेजी है