पंजाब के सी एम भगवंत मान की कोठी पर नगर निगम का एक्शन,
काटा दस हजार का चालान
देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब/चंडीगढ़
पंजाब के सी.एम. मान की कोठी का आज चंडीगढ़ म्यूनीसिपल कार्पोरेशन ने एक्शन लेते हुए 10 हजार रुपए का चालान काटा है। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी के पीछे काफी गंदगी पड़ी हुई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम द्वारा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट बॉयलॉज, 2018 के बॉयलॉ 14 (आई) और नियम 15 (जी) के तहत 500+9500 रुपए का चालान काटा है।

बताया जा रहा है कि यह कोठी किसी को भी अलॉट नहीं की गई थी। सी.एम. मान की कोठी में सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं। नगर निगम को कोठी के पीछे कचरा पड़े होने की सूचना मिली थी। नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच करने के बाद ही कार्रवाई की है। अधिकारियों द्वारा यह चालान सी.आर.पी.एफ. बटालियन 113, डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह के नाम पर कटा है।