कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने भाजपा पर लगाए सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के आरोप
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
पावंटा उपमंडल के भंगानी जॉन के काँग्रेस अध्यक्ष व मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने यहां जारी एक प्रेस नोट में भाजपा पर सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए है

इन दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी व उमीदवार प्रचार के लिए बस स्टैंड की दीवारों,मंदिरों की दीवारों ओर सड़को पर लगे बोर्डो पर भाजपा का प्रचार किया जा रहा है जो उचित नही है उन्होंने बताया कि आंजभोज क्षेत्र में सड़कों पर लगे लोक निर्माण विभाग के बोर्डो पर भाजपा का प्रचार हो रहा है ऐसे प्रचार से भाजपा को वोट मिलने वाले नही है कांग्रेस व मजदूर नेता ने प्रशासनिक अधिकारियों से तुरन्त इस सम्बंध में कार्यवाही करने की मांग की है तथा सरकारी सम्पति को नुकसान पहुचाने पर इनके विरुद्ध पुलिस में एफ आई आर दर्ज की जाए

प्रदीप चौहान ने बताया कि भाजपा नेता व कार्यकर्ता अभी से बौखला गए है आने वाले समय मे जनता भाजपा को मुंहतोड़ जबाब देगी महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है ज़हेतर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है सड़को की दशा ठीक नही है युवा बेरोजगारी से परेशान है
