*देवभूमि न्यूज 24.इन*
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
🌼पूजा के दौरान देवी-देवताओं को अर्पित करें ये पवित्र फूल, हर किसी का है अलग महत्त्व। पूजा के दौरान देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए हम बहुत-सी ऐसी चीजें अर्पित करते हैं जो उन्हें प्रिय होती हैं। इन्हीं में से एक हैं फूल। हिंदू धर्म में फूलों का विशेष महत्त्व है। अत्यंत पवित्र होने के कारण इन्हें पूजा के दौरान देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है। हर फूल का अपना अलग महत्त्व होता है।
🌸गुलाब के फूल:- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुलाब के फूल रिश्तों में मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। ये फूल रिश्तों पर सीधा असर डालते हैं। ज्योतिष में लाल गुलाब का संबंध मंगल और इसकी खुशबू का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है।

लाल गुलाब का इस्तेमाल करने से प्रेम, आकर्षण, आत्मविश्वास, विवाह और रिश्तों का वरदान मिलता है। मान्यता है कि नियमित रूप से मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल अर्पित करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
🌸गेंदे के फूल:- गेंदे के फूलों का इस्तेमाल भगवान को अर्पित करने में सबसे ज्यादा किया जाता है। गेंदे के फूल का संबंध बृहस्पति से होता है। जहां ये आकर्षक लगते हैं, वहीं मंदिर में इनके इस्तेमाल से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है।
🌸कमल के फूल: कमल का फूल शुभ आगमन का प्रतीक माना गया है। शुद्ध रूप से ये दैवीय और आध्यात्मिक फूल माना गया है। कमल के फूल का संबंध नौ ग्रहों से है।

*🚩#हरिऊँ🚩*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐