शिलाई बार एसोसिएशन करेगी 26 जुलाई को सांकेतिक हड़ताल- बलबीर सिंह चौहान
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई बार एसोसिएशन 26 जुलाई को सांकेतिक हड़ताल करेगी बार एसोसिएशन की एक बैठक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में शिलाई बार एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता अमित ठाकुर,उपाध्यक्ष लोकेश नेगी,पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय ठाकुर,एस आर चौहान तथा अधिवक्तागण में अनिल नेगी,नीलम चौहान,कपिल शर्मा,रविन्द्र चौहान,राजेश चौहान,एल आर ठाकुर,बलदेव सिंह उपस्तिथ रहे

बैठक में सर्वसहमति से सिरमौर जिला के उपमंडल पावंटा साहिब में परमानेंट आंतरिक जिला व सत्र न्यायालय की स्थायी अदालत खोलने हेतु प्रस्ताव रखा गया
इस विषय को पहले भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष उठाया गया है परंतु धरातल पर कोई भी कार्यवाही अमल में नही लाई गई है जिसके रोषस्वरूप शिलाई बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्तागण 26 जुलाई को माननीय अदालत के समक्ष पेश नही होंगे तथा एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाएंगे

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान ने बताया कि शिलाई क्षेत्र की जनता को पावंटा साहिब में परमानेंट अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय की स्थायी अदालत खुलने से बहुत बड़ी राहत मिलेगी उन्होंने बताया कि शिलाई के दुर्गम क्षेत्र की जनता को अदालती कार्य के लिए डाहर से नाहन जाने के लिए तीन दिन का समय बर्बाद होता है एक दिन जाने को,एक दिन अदालती कार्य के लिए और एक दिन घर वापसी के लिए लग जाता है जिससे समय के साथ साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ता है
