शिलाई में कारगिल दिवस की सालगिरह पर एस डी एम शिलाई ने दी श्रंद्धाजलि

Share this post

शिलाई में कारगिल दिवस की सालगिरह पर एस डी एम शिलाई ने दी श्रंद्धाजलि

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

शिलाई में कारगिल दिवस की 23 वीं सालगिरह पर शिलाई प्रशासन व महिला मोर्चा भाजपा मण्डल शिलाई ने एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कारगिल के शहीद कल्याण सिंह को श्रंद्धाजलि दी गई और पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता एस डी एम शिलाई सुरेश सिंघा ने की

इस अवसर पर उन्होंने शहीद कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि दी इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध मे हिमाचल के कई वीरों ने अपने प्राण गवाएं जिसमे शिलाई के रणबांकुरे कल्याण सिंह भी देश की रक्षा के लिए शहीद हो गए इस अवसर पर शहीद कल्याण सिंह के परिवार से विजेंदर ठाकुर को सम्मानित किया गया पूर्व सेनिको हितेंद्र नेगी,मोहर सिंह,चत्तर सिंह, को सम्मानित किया गया

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्यामा ठाकुर,तारा नेगी,सत्या देवी सहित कई महिलाएं उपस्तिथ रही