शिलाई कोर्ट परिसर में लंबित मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन

Share this post

शिलाई कोर्ट परिसर में लंबित मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

शिलाई में बार एसोसिएशन शिलाई ने कोर्ट परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया
बार एसोसिएशन शिलाई के अध्यक्ष बलबीर चौहान की अध्यक्षता में पावंटा बार एसोसिएशन व शिलाई की बहुत पुरानी मांग ए डी जे परमानेंट कोर्ट पावंटा साहिब में खोलने को लेकर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर सिह चौहान ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी इस मांग पर शीघ्र गौर न किया तो आने वाले समय मे आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा बार एसोसिएशन के महासचिव अमित ठाकुर ने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार डेपुटेशन मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन भी दिया लेकिन पावंटा साहिब में ए डी जे परमानेंट कोर्ट नही खुल पाया है उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पावंटा-शिलाई दौरे पर भरली की जनसभा में मुख्यमंत्री ने एडीजे कोर्ट को पावंटा में स्थाई रूप से खोलने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक यह घोषणा कोरी घोषणा ही साबित हुई है
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश तोमर,लोकेश नेगी,एल आर ठाकुर,दिग्विजय सिंह ठाकुर,एस आर चौहान,रविन्द्र चौहान,नीलम चौहान,कपिल शर्मा,अनिल नेगी,राहुल चौहान,बलदेव ठाकुर,नरेंद्र ठाकुर,अजय शर्माव अमित तोमर मौजूद रहे