इंडिया गठबंधन का केजरीवाल के समर्थन में जंतर-मतर पर विरोध प्रदर्शन

Share this post

देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली

इंडिया गठबंधन संसद के साथ ही संसद के बाहर भी एकजुटता दिखाने में लगा है। इस क्रम में गठबंधन की तरफ से आज दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, गिरती सेहत के विरोध में हैं।
आप ने लगाया साजिश का आरोप
इस विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके और अन्य सहित कई राजनीतिक दलों के भाग लेने की घोषणा उम्मीद है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जेल में केजरीवाल के साथ किए गए व्यवहार और शासन पर इसके प्रभाव को लेकर बढ़ती चिंता को उजागर किया गया। आम आदमी पार्टी की तरफ से तिहाड़ जेल में अपने पार्टी नेता के स्वास्थ्य के साथ ‘छेड़छाड़’ करने की साजिश का आरोप लगाया है। पार्टी ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि 3 जून से 7 जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 34 बार कम हुआ है।

केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर क्यों बैठे हैं वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी? जानें
सहयोगी दलों से की बातचीत
रैली में शामिल होने वाले दलों के बारे में पूछने पर संजय सिंह का कहना था कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी , झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (ML) लिबरेशन। हम दो-तीन और दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं। सिंह ने कहा था कि जंतर-मंतर पर होने वाली रैली में शामिल होने वाले नेताओं का नाम मंगलवार को पता चलेगा।