प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल चौहान शिलाई से करेंगे कांग्रेस के टिकट की मांग।

Share this post

प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल चौहान शिलाई से करेंगे कांग्रेस के टिकट की मांग।

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

शिलाई क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता राहुल चौहान शिलाई विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी जताएंगे

बीते वीरवार को राहुल चौहान सैंकड़ों युवाओं के साथ होली लॉज पहुंचे जहां इन्होंने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। शिलाई से आगामी विधान सभा चुनाव लिए कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की।

राहुल चौहान ने बताया कि जल्दी वह प्रदेश की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भी इस संदर्भ में मुलाकात करेंगे, शिलाई कांग्रेस की मजबूती में हमेशा होली लॉज का हाथ रहा है, गौर हो कि राहुल चौहान शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बांदली पंचायत के ढाढस निवासी हाइकोर्ट शिमला में पेशे से वकील है। राहुल चौहान 2009 में एनएसयूआई से जुड़े तथा विभिन्न पदों पर रहे। 2013 में युवा कांग्रेस के मंडल शिलाई के निर्वाचित महासचिव बने। 2016 में शिमला लोकसभा युवा कांग्रेस के सचिव मनोनित हुए। उसके बाद प्रदेश युवा कांग्रेस में मीडिया संयोजक भी रहे और डेढ वर्ष पूर्व युवा कांग्रेस के चुनावों में प्रदेश महासचिव के पद पर चुने गए। इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उत्तराखंड चुनावो में जिला टिहरी के कॉर्डिनेटर के रूप में भी कार्य कर चुके है और वर्तमान में कांग्रेस संगठन चुनाव प्राधिकरण में बतौर डीआरओ मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और खंडवा जिले में अपनी सेवाएं दे रहे है।

शिलाई क्षेत्र के आम युवाओ का कहना है कि चुनावों में युवाओं की अहम भूमिका रहती है और यदि कांग्रेस हाईकमान के समक्ष राहुल चौहान टिकट की मांग करते है तो हाईकमान को इस बात पर गौर करना चाहिए।

साथ ही साथ युवाओं और शिलाई की जनता का मानना है कि यदि संगठन में कार्य कर रहा कार्यकर्ता यदि टिकट की इच्छा जाहिर करता है तो उसका स्वागत करना चाहिए न कि पार्टी के भीतर उसके विरुद्ध षड्यंत्र कर उसे हाशिए पर धकेला जाए। पार्टी से टिकट की मांग करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है।
बहरहाल युवा और संगठन में अच्छी पकड़ रखने वाले राहुल चौहान की ये दावेदारी शिलाई की राजनीति में क्या बदलाव लाती है ये देखने वाली बात होगी।