किसानों की भूमि अभिलेख मैपिंग 31 जुलाई तक होनी चाहिए- डी सी शिमला

Share this post

किसानों की भूमि अभिलेख मैपिंग 31 जुलाई तक होनी चाहिए- डी सी शिमला

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि किसानों की भूमि अभिलेख मैपिंग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 31 जुलाई 2022 तक पूर्ण हो जानी चाहिए ताकी इस योजना का लाभ टारगेट ग्रुप तक पहुंच सके.

उन्होंने बताया कि तहसील उप तहसील के फील्ड स्टाफ इस योजना के तहत टारगेट को पूर्ण करने के लिए 31 जुलाई 2022 रविवार को ड्यूटी पर रहेंगे.