शिलाई में मतदाता सूचियों को आधार से जोड़ने का चला अभियान- सुरेश सिंघा
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एस डी एम शिलाई सुरेश सिंघा ने बताया कि 59-शिलाई विधानसभा निर्वाचन की मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी एवं स्वच्छ बनाने के लिए 1 अगस्त 2022 सेआधार से जोड़ने का अभियान चलाया गया है आधार सँख्या केवल मतदाता सूची डाटाबेस से जोड़ी जाएगी तथा इसे गोपनीय रखा जाएगा उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अपनी आधार संख्या से मतदाताओं का सत्यापन हो जाता है

जिससे मतदाता पंजीकरण पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा इस कार्यक्रम के संचालनार्थ मतदाता स्वम् ऑनलाइन माध्यम से एन बीएसपी पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन द्वारा फार्म 6 बी भरकर आधार ओपीटी से स्वम् सत्यापन कर सकता है और ऐसा करने में कोई व्यक्ति सक्षम नही है तो ऑफलाइन विधि से अपने मतदान केंद्र से सम्बंधित बूथ लेबल अधिकारी से फार्म 6 बी भरकर दे सकता है

1 अगस्त 2022 से वीएलओ प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क कर उनसे स्वेच्छिक आधार पर फार्म 6 बी द्वारा आधार संख्या उपलब्ध करवाने का अनुरोध करेंगे तथा प्राप्त डाटा को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा इसके अतिरिक्त ऐसे मतदाता जो मतदाता सूची के पुनरीक्षण2022 के दौरान अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु फार्म 6 पर आवेदन प्रस्तुत करेंगे वह भी अपने आधार संख्या की जानकारी उपरोक्त वर्णित फार्म 6 पर उपलब्ध करवाए