शिलाई कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने डॉ वाई एस परमार को की पुष्पांजलि अर्पित
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
हिमाचल प्रदेश के निर्माता और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार जी की जयंती पर शिलाई विधानसभा के लाँधि के रोनहाट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिलाई मण्डल अध्यक्ष सीता राम शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई

शिलाई के लोकप्रिय विधायक उपनेता प्रतिपक्ष श्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ यशवंत सिंह परमार राजनेता एवं स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी के साथ समाजसेवक भी थे। उन्होंने अपने जीवन में गरीबों एवं जरूरतमंदों की काफी सहायता की है।

इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री भरत भूषण मोहिल, युवा कांग्रेस जिला सिरमौर प्रभारी रिशेंदेर मेहर, शिलाई सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र राणा, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण राणा , जिला परिषद सदस्या विद्या देवी मौजूद रही