शाश्वत समाज सेवा फाउंडेशन ने माध्यमिक पाठशाला बॉम्बल परिसर में किया पौधारोपण

Share this post

शाश्वत समाज सेवा फाउंडेशन ने माध्यमिक पाठशाला बॉम्बल परिसर में किया पौधारोपण

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

शाश्वत समाज सेवा फाउंडेशन के नव नियुक्त यूथ जिला इंचार्ज कृपा राम ठाकुर जी की अध्यक्षता में फाउंडेशन के सदस्य विजय ठाकुर (विकी) , गोविंद जी, आत्मा राम, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बांबल के मुख्याध्यापक प्रदीप ठाकर, शास्त्री अध्यापक यशपाल ठाकुर, विद्यालय के छात्रों ने एवम ग्राम के 20युवकों ने देवदार पौधों को लगाने में सहयोग दिया।

फाउंडेशन के निदेशक राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हम समाज के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पूरे हिमाचल में सेवाएं दे रहे हैं ओर पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए प्रत्येक बरसात में पूरे हिमाचल में हर वर्ष 3000पौधे लगाने का संकल्प है ।

सिरमौर के अलावा अन्य जिलों में फाउंडेशन के द्वितीय निदेशक विशाल नेगी जी बहुत से सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रहें हैं। आज फाउंडेशन ने ग्राम बांबल एवम राजकीय माध्यमिक पाठशाला बांबलमें 65 पौधों का रोपण किया ।फाउंडेशन के निदेशक राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने वन परिक्षेत्र अधिकारी शिलाई एवम डी एफ ओ रेणुका का भी विशेष धन्यवाद किया की उन्होने सिरमौर में 600/700पौधे लगाने की स्वीकृति फाउंडेशन को दी