हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की 116 वीं जयंती पर नारग स्कूल में पौधारोपण
देवभूमि न्यूज डेस्क
रवि तोमर
सिरमौर जिला की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारग में डॉ यशवंत सिंह परमार की 116 जयंती के अवसर पर एनएसएस इकाई के द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया गया

इस अवसर पर पाठशाला परिसर में जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा के द्वारा एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ पौधारोपण करके शुभारंभ किया गया इसके अतिरिक्त पाठशाला के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा एवं शिक्षा खंड अधिकारी प्रारंभिक एवं डाइट नाहन से आए सभी स्टाफ के सदस्यों ने छात्रों के साथ पौधारोपण किया
यहां कार्यक्रम एन एस एस इकाई के अतिरिक्त पलाश इको क्लब एवं एनसीसी के कैडेट्स के द्वारा संयुक्त तत्वधान में पूरा किया गया पाठशाला के लगभग 250 विद्यार्थियों को एक-एक पौधा जिसमें कचनार बहेड़ा आधार इत्यादि पौधों को घर के लिए दिया गया तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि सभी विद्यार्थी अपने घर के आस-पास इन पौधों का रोपण करें एवं इनकी संरक्षण एवं वृद्धि का विशेष ध्यान रखें इसके अतिरिक्त पाठशाला परिसर में बरसाती घास को साफ किया गया

और पौधारोपण के लिए एन एस एस वॉलिंटियर्स के द्वारा गड्ढों को तैयार किया गया पाठशाला परिसर में लगभग 30 पौधे रोपे गए और बाकी सभी पौधे छात्रों को घर-घर के लिए दिए गए प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने बताया कि सभी छात्र इन पौधों को घर में लगाकर इनके संरक्षण का ध्यान रखें और जिस छात्र का पौधा जब कामयाब हो जाएगा उससे पाठशाला में विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा और उन्होंने सभी छात्रों को पौधारोपण एवं वनों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की कार्यक्रम अधिकारी रमेश चौहान एवं कुसुम जोशी ने पुलिस को बताया कि सभी पौधे जिन्हें घर में लगाना है उनका संरक्षण भी बहुत आवश्यक है

तथा जहां पर पौधे लगाए जाएंगे उनके संरक्षण एवं वृद्धि की रिपोर्ट पाठशाला में देना आवश्यक है ताकि समय-समय पर लगाए गए पौधों की मॉनिटरिंग भी की जा सके इस अवसर पर एसएमसी के दर्जनों सदस्यों सहित पाठशाला के एन एस एस को एनसीसी एवं स्काउट एंड गाइड प्रभारी सहित सभी स्टाफ सदस्य गण उपस्थित रहे
